कौमी इंसाफ मोर्चा की कॉल के चलते आज पंजाब बंद, जालंधर में दिखा मिला-जुला असर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब में आज कोमी इन्साफ मोर्चा द्वारा बंदी सिखों की रिहाई के चलते बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। अगर बात करें अपने शहर जालंधर की तो यहां भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। बंद के चलते मोर्चा के सदस्यों ने जालंधर के गुरुनानक मिशन चौक पर दरिया बिछाकर धरना प्रदर्शन किया।

वहीं बंद के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे। शहर में आज सुबह से जगह- जगह चौकों पर पुलिस तैनात रही। वहीं बस स्टैंड से सुबह से कोई भी बस नहीं चली, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री बसों के इंतजार में बस अड्डों में बैठे हैं और परेशान हो रहे हैं।

जालंधर में बंद के चलते कई प्राइवेट स्कूलों में गत दिन ही छुट्टी की घोषणा कर दी थी जिसके चलते प्राइवेट स्कूल आज बंद हैं। वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला और वहां चहल- पहल बनी रही। वहीं शहर के मुख्य बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। वहीं कई गली मोहल्लों में डेली जरुरत की दुकानें खुली दिखीं और शहर के पेट्रोल पंप और एमरजेंसी सेवाएं खुली दिखीं।

बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चा ने जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग को लेकर आज पंजाब बंद किया है। पंजाब में बंद का व्यापक असर देखने को मिला है। सभी जिलों में मार्केट बंद हैं।

Related posts

HMV कॉलेज में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित

उस्ताद पेजी शाह कोटि के सुरों पर झूमा APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स का टैलेंट कार्निवल 2026

जालंधर पुलिस ने की मेडिकल स्टोर की चेकिंग, 1010 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 220 ट्रामाडोल टैबलेट ज़ब्त की