लैंड पूलिंग निति को लेकर पंजाब सरकार का U टर्न, CM मान ने संबंधित फाइल पर किए हस्ताक्षर

दोआबा न्यूजलाइन

चंडीगढ़: पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर राज्यभर में किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने निति के विरोध में ट्रैक्टर मार्च और बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मान सरकार से लैंड पूलिंग निति वापिस लेने की मांग की। अब किसानों के हक में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किसानों की ललकार के बाद अब पंजाब सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा और लैंड पूलिंग नीति के अपने फैसले को वापस लेना पड़ा।

दरअसल पंजाब सरकार लैंड पूलिंग पालिसी को लेकर चारों तरफ से घिर गई थी चाहे किसान हो या विपक्ष, हर कोई लैंड पोलिंग का विरोध कर रहा था यहां तक कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी मान सरकार की इस पॉलिसी पर पहले ही 10 सितंबर तक रोक लगा दी थी। जिसके बाद अब मान सरकार ने लैंड पुलिंग नीति के अपने फैसले को वापस ले लिया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इससे संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

वहीं पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद से किसानों में खुशी की लहर फैल गई है। वहीं विपक्षी पार्टियां भी पंजाब सरकार के इस फैसले से खुश हैं।

Related posts

पंजाब में नहीं थम रहा बम थ्रेट्स का सिलसिला, पटियाला के 12 स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल

Breaking: पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गैरहाजरी पर अभिवावकों को आएगा मैसेज, शिक्षा मंत्री ने लॉन्च किया समर्थ प्रोजेक्ट

पंजाब में 2 दिन बंद रहेंगी तहसीलें, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…