पंजाब सरकार ने बजट किया पेश, जनता के लिए की बड़ी घोषणाएं

दोआबा न्यूजलाइन

पंजाब : पंजाब वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने चौथा बजट पेश किया। इस बार पंजाब के लोगो को सरकार से बजट को लेकर बहुत उम्मीदें थी। इसी कड़ी में ‘मेरा पंजाब, बदलता पंजाब’ थीम पर ₹2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है। महिलाओं को लेकर इस बार भी पंजाब बजट में कुछ खास नहीं रहा, क्योकि पंजाब में सत्ता में आने से पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं को 1100 रूपए देने का वायदा किया था, उसे लेकर भी मुख्यमंत्री ने चुप्पी साधे हुई है।

किसी सूबे में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि नशा करने वाले लोगों की सरकार ड्रग जनगणना कराएगी, जिसके लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपए का मता पास किया है। सेहत बीमा कवर योजना के अधीन 65 हजार परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। सीएम स्ट्रीट लाईट योजना आएगी, जिसमें ढाई लाख स्ट्रीट लाईट लगाएंगे। हर गांव में खेल मैदान, 3 हजार इनडोर स्टेडियम बनाये जायेगे। हर विधानसभा क्षेत्र को विकास के लिए 5 करोड़ रूपए दिए जायेगे। पंजाब में इस्डस्ट्री के लोगों के लिए भी अच्छी खबर है क्योकि इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने की लिए 250 करोड़ रूपए खर्चे जायेगे। पंजाब की जेलों में AI बेस्ड CCTV कैमरे लगाए जायेगे। 406 सरकारी सेवाएं अब 120 की जगह अब 50 रुपय में मिलेगी।

Related posts

Daily Horoscope: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे श्री शनिदेव जी महाराज

जिला कांग्रेस प्रधान राजिंद्र बेरी ने जालंधर के लोगों से की अपील, अफवाहों से बचने को कहा

फिल्लौर थाने की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 06 सदस्यों को किया गिरफ्तार