गर्मियां शुरू होते ही पंजाब सरकार का जनता को बड़ा तोहफा, राज्य में बिजली हुई सस्ती

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब: पंजाब सरकार ने गर्मियां शुरू होते ही प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) ने साल 2026-27 के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSTCL) के नए टैरिफ ऑर्डर जारी कर दिए हैं। यह बिजली दरें 1 अप्रैल 2026 से पंजाब भर में लागू होंगी।

इन आदेशों के अनुसार पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है। यह खबर बिजली के घरेलु और कमर्शियल दोनों उपभोक्ताओं को गर्मी में राहत प्रदान करेगी।

बताते चलें कि राज्य सरकार पहले से ही हर महीने घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देती है। जिससे 2 महीने के 600 यूनिट मुफ्त होते हैं। अब नई बिजली दरों के बाद 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के बिल भी काम आयेंगे।

वहीं अगर बात करें कमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं की तो उन्हें भी इस कटौती से काफी राहत मिलेगी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन ने बताया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। वहीं इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है। वहीं अगर बात करें इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों कि तो उनकी बिजली दरों को 5 रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है, जो कि भारत में सबसे कम दर है।

Related posts

किसानों का रेल रोको आंदोलन टला, सरकार को दिया 3 दिन का समय

पंजाब में 3 घंटे TOLL FREE, टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर आखिरी सांस तक उम्रकैद, विधानसभा में सर्वसम्मति से विधेयक पारित