पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षी विकास के लिए वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा- करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के रखे नींव पत्थर

जालंधर: पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने जालंधर के वार्ड नंबर 40, 51, 57 और 60 में करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के नींव पत्थर रखते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षी विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इस मौके पर मेयर विनीत धीर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले में विकास के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके के निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है और आने वाले दिनों में विकास की गति और तेज की जाएगी। उन्होंने गलियों और सड़कों को नई सूरत देने के लिए संबंधित अधिकारियों को तय मानकों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पेश किया गया मौजूदा बजट प्रत्येक वर्ग की भलाई को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार किया गया यह बजट पंजाब के सर्वपक्षी विकास को समर्पित है। मंत्री भगत ने यह भी कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागबानी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि पहली बार बागबानी क्षेत्र के विकास के लिए करीब 1300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है, जिससे पंजाब में बागबानी को बड़ा बल मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि मान सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं। सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तब्दील किया गया है और विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें, वर्दियां तथा आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी तरह सूबे के लोगों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं, जहां लोगों को मुफ्त दवाइयां और अनुभवी डॉक्टरों की सेवा मिल रही है।

इस मौके पर जालंधर के मेयर विनीत धीर ने नगर निगम की ओर से शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने की वचनबद्धता भी दोहराई।

Related posts

PM नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों को किया संबोधित

जालंधर में अब चोरों के निशाने पर LPG सिलेंडर, एक चोर ने घर से चोरी किए 2 सिलेंडर, CCTV में कैद घटना

जालंधर में “पंजाबी विरसा” को समर्पित विशेष कार्यक्रम, 19-20 मार्च को होंगे विभिन्न आयोजन