दोआबा न्यूज़लाइन
चंडीगढ़: IPS ऑफिसर गौरव यादव के 4 साल कार्यवाहक DGP के तौर पर काम करने के बाद अब उन्हें स्थायी डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होने के बाद स्थायी डीजीपी के तौर पर उन्होंने आज यानि शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से भेजे गए 14 आइपीएस अधिकारियों के पैनल पर विचार करने के बाद की गई है।
रेगुलर DGP के अपॉइंटमेंट आर्डर…
पंजाब सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक UPSC ने 1 जुलाई 2026 को पंजाब में DGP की नियुक्ति के लिए तीन IPS अधिकारियों:- डॉ. शरद सत्य चौहान, हरप्रीत सिंह सिद्धू और गौरव यादव के पैनल पर विचार-विमर्श करने के बाद गौरव यादव को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। आदेश के मुताबिक स्थायी DGP का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से न्यूनतम दो वर्षों का होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा जारी इस आदेश की कॉपियां संबंधित केंद्रीय व राज्य स्तरीय विभागों को भी भेज दी गई हैं।
बता दें कि गौरव यादव जुलाई 2022 से कार्यकारी DGP के रूप में काम कर रहे थे। जिससे पहले वे CM कार्यालय में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गौरव यादव पुलिस विभाग में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।