पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: तैयारियों का जायजा लेने पंजाब पहुंची इलेक्शन कमीशन की टीम

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी का जायजा लेने के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की टीम पंजाब पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के सीनियर अफसरों की टीम पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जाजया लेने के लिए पंजाब पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि इलेक्शन कमीशन की 10 सदस्यीय टीम 27-28 अक्टूबर राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक व सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा ले रही है। वरिष्ठ उप-चुनाव आयुक्तों और महानिदेशकों के नेतृत्व वाली यह टीम राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठकें करेगी। कहा यह भी जा रहा है कि समीक्षा बैठकों की शुरुआत चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से आज की जा रही है, जिसके बाद चुनाव आयोग के अफसर विभिन्न जिलों का दौरा कर कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और पोलिंग बूथों पर मिलने वाली व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले आयोग की इस टीम का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इलेक्शन कमीशन टीम के दौरे के बाद पंजाब में चुनाव की घोषणा हो सकती है। फिलहाल कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो चुनाव की घोषणा 15 दिसंबर के बाद होगी। इसमें फरवरी में वोटिंग कराई जा सकती है।

Related posts

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न धार्मिक समागमों में की शिरकत

Daily Horoscope : मिथुन राशि वालों आज आपके रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं, करें ये उपाय…

जालंधर में आज होगा एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज, पहला मैच मलेशिया- चीन के बीच