अमेरिका के निशाने पर अब पंजाब-हरियाणा के अवैध ड्राइवर, इंडियाना स्टेट में 1790 ड्राइवरों की गई नौकरी, कईयों के लाइ‌सेंस रद्द

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली/अमेरिका: अमेरिका के इंडियाना में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के अनुसार इंडियाना स्टेट ने अवैध पंजाबी ड्राइवरों के लाइ‌सेंस कैंसिल कर दिए हैं। इंडियाना के नए कानून से अभी तक 1790 ड्राइवरों की नौकरी चली गई है। बताया जा रहा है कि जिन ड्राइवरों की नौकरी इस नए कानून की वजह से गई है उसमें अधिकतर पंजाबी है।

इस फैसले को लेकर इंडियाना के गवर्नर माइ‌क ब्रॉन ने मार्च 2026 में हाउस एनरोल्ड एक्ट 1200 पर साइन किए थे। इस संबंध में इंडियाना बीएमवी ने 16 मार्च को 1790 ड्राइ‌वरों को नोटिस भेजा था जिसमें लाइलेंस रद्द करने की सूचना दी थी। जिसके बाद 1 अप्रैल को कानून लागू होते ही सभी नॉन-डोमिसाइल्ड सीडीएल (जिनके पास एच-2ए. एच-2बी या ई-2 वीजा नहीं था) अपने आप एक्सपायर हो गए। बताया जा रहा है कि अभी यह कानून अमेरिका कि इंडियाना स्टेट में लगी हुआ है लेकिन जल्द पूरे अमेरिका में लागू हो सकता है। बता दें कि इंडियाना अमेरिका का पहला ऐसा प्रांत है जहां अवैध रूप से ट्रक चला रहे प्रवासियों पर यह कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गवर्नर माइ‌क ब्रॉन ने बताया कि ये फैसला फरवरी 2026 में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों द्वारा किए 2 बड़े हादसों के बाद लिया गया है। इंडियाना गवर्नमेंट का कहना है कि इससे अनट्रेंड और अनक्वालिफाइ‌ड ड्राइवरों पर रोक लगेगी, जिससे सड़कें सुरक्षित होंगी।
गवर्नर ने बताया कि नए नियमों के अनुसार ड्राइवर का अंग्रेजी आना जरुरी है। इसके साथ ही अगर कोई ट्रक मालिक या कंपनी रद्द लाइसेंस वाले ट्रक ड्राइवरों को नौकरी देती है तो ट्रक मालिकों पर 50000 डॉलर जुर्माना लगेगा।

वहीं इस नए कानून पर बोलते हुए इंडियाना के अटॉर्नी जनरल टॉड रॉकटा ने कहा कि हमारा मकसद किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि स्टीयरिंग व्हील के पीछे बैठा व्यक्ति पूरी तरह ट्रेंड और कानूनी रूप से योग्य हो।

इस संबंध में इंडियाना के अटॉर्नी जनरल टॉड रॉकटा ने बताया कि इस नए कानून को बनाने के पीछे मुख्य कारण पिछले 4 महीनों में अवैध इमिग्रेंट ट्रक ड्राइवरों द्वारा किए गए रोड एक्सीडेंट हैं। जिनमें कुल 8 मौतें हुईं।

पहला बड़ा हादसा अमेरिका के फ्लोरिडा टर्न पाइक में पंजाब के एक ट्रक ड्राइवर की ड्राइविंग दौरान बड़ी लापरवाही के कारण हुआ था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें ड्राइवर ने फ्लोरिडा की सड़क पर गलत यूटर्न ले ले लिया, जिसकी शिकार एक वैन हो गई। इस बड़े एक्सीडेंट में वैन सवार 3 लोगों की मौत हो गई थी। ये ट्रक ड्राइवर पंजाब के तरनतारन के गांव रटैला का रहने वाला था।

वहीं दूसरा हादसा 18 फरवरी 2026 को पंजाबी मूल के सुखदीप सिंह कि गलती की लापरवाही से हुआ था। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय सुखदेव 2018 में अवैध रूप से अमेरिका आया था और मई 2025 में उसे ड्राइविंग लाइ‌सेंस मिला था। उसने हेड्रिक्स काउंटी में यूएस 36 पर 18 फरवरी 2026 को रेड लाइट जंप की थी। इस दौरान सेमी ट्रक ने पिकअप ट्रक को टक्कर मारी जिसमें 84 वर्षीय टेरी शुल्ज की मौत हो गई।
पुलिस को ड्राइवर सुखदेव ने बताया था कि वह सिर्फ 3 महीने से ट्रक चला रहा था।

इसी के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाब के ही ट्रक ड्राइवर ने करीब 10 वाहनों को एक साथ टक्कर मार दी थी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था। उक्त ड्राइवर की पहचान 21 साल के जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई थी।

Related posts

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, तीव्रता 7.4, सुनामी का अलर्ट जारी

दिल्ली HC के सीनियर वकील फुलका BJP में शामिल, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने ज्वाइन करवाई पार्टी

वित्त वर्ष की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, देखें नई रेट लिस्ट…