परिवहन मंत्री के साथ बैठक के बाद खत्म हुई PRTC-पनबस कर्मचारियों की हड़ताल, बस सेवाएं बहाल

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर/चंडीगढ़ : पनबस, PRTC और पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम चौथे दिन आज पनबस, पंजाब रोडवेज और PRTC के कच्चे कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज खत्म हो गई है। बैठक में 7 मांगों पर सहमति बानी है और बाकी मांगों संबंधी 29 अक्टूबर की मीटिंग में फाईनल फैसला करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।

बताया जा रहा है कि पटियाला स्थित पीआरटीसी हेड ऑफिस में पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल चीमा और दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण पैनल बैठक के बाद यूनियन ने बस सेवाओं को बहाल करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 26 और 27 अक्टूबर 2026 से आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर शामिल करने के लिए जॉइनिंग लेटर दे दिए जाएंगे और बाकी मांगों संबंधी 29 अक्टूबर की मीटिंग में फाईनल फैसला करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।

वहीं यूनियन अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने बताया कि आज की बैठक में कुल 7 मांगों पर सहमति बनी है। वहीं जत्थेबंदी ने पंजाब सरकार को यह भी चेतावनी भी दी कि अगर 29 अक्टूबर तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो तुरंत हड़ताल और धरने समेत तीखे विरोध प्रदर्शन भी किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।

जालंधर में सरकारी कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पंजाब सरकार ने लिया एक्शन

पंजाब भर में सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे है, इसी कड़ी में आज हड़ताल का दूसरा दिन है। पंजाब में महंगाई भत्ते (DA) के बकाए और पुरानी पेंशन योजना (OPS) सहित कई मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारी धरना दे रहे है।

गौरतलब है कि सरकार ने अब बिना छुट्टी लिए धरना दे रहे कर्मचारियों को लेकर एक्शन दिखाया है, उन्हें एक लेटर जारी किया है। जिसमें लिखा है, सभी डीसी और विभागों के अध्यक्ष से गैरहाजिर कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है। साफतौर पर सरकार ने आदेश जारी किया है कि बतौर नाम के साथ लिस्ट विभाग में पहुंच जानी चाहिए।

सरकार के इस एक्शन के बाद सरकार और कर्मचारियों के बीच तनाव की स्तिथि बन गई है। पहले भी सरकार द्वारा कर्मचरियों को ”कारण बताओ” नोटिस जारी किया था।

जानकारी देते हुए डीसी दफ्तर जालंधर की कर्मचारी यूनियन नेता तेजिंदर नंगल ने पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी और तानाशाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कोई गैर-हाजिरी नहीं लगाई है, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराया है। सरकार ऐसे नोटिस भेज कर हमें डरा नहीं सकती है। सांझी तालमेल कमेटी की अहम बैठक 24 अक्टूबर (शनिवार) को बुलाई गई है, जिसमें अगले बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। यह जंग जारी रहेगी।

जालंधर में लंबित मांग को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी, 2 दिन रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर

जालंधर : सरकारी कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर एक बार फिर से एक्शन लिया जा रहा है, इसी कड़ी में साझी तालमेल कमेटी (साझी एक्शन कमेटी) दो दिवसीय महा हड़ताल शुरू कर दी है। पंजाब के सभी विभागों के कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर अपनी लंबे समय से लंबित अधिकारों की मांगों को लेकर आज, 21 और कल, 22 अक्टूबर को 2 दिन की सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे।

इस संबंध में, जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले PUDA ग्राउंड में एक बड़ी जिला-स्तरीय बड़ी रैली की गई। इस रैली में सभी जिलों के सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों ने भाग लिया।

जानकारी देते हुए तेजिंदर सिंह नंगल ने भगवंत मान के नेतृत्व में काम कर रही पंजाब सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं की है। नोटिफिकेशन जारी होने के बावजूद पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं की जा रही है। DA के संबंध में माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में दिया गया फैसला लागू नहीं किया जा रहा है। पेंशनरों की पेंशन वेतन आयोग द्वारा अनुशंसित 2.59 के गुणांक से तय करने की मांग की गई। सभी कच्चे, आउटसोर्स, ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई। केंद्रीय पैटर्न पर डीए की लंबित किश्तें और बकाया तुरंत जारी करने की मांग की गई।

कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर ट्रांसपेरेंट पॉलिसी लागू की जाए। नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लगातार नज़रअंदाज़ कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। अगर सरकार इस रैली के बाद भी बातचीत का रास्ता नहीं अपनाती है तो 22 अक्टूबर के बाद जॉइंट एक्शन कमेटी संघर्ष को ओर तेज़ करेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों, टीचरों और पेंशनरों से अपील की कि वे अपने हकों की रक्षा के लिए कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहें।

Related posts

पास्टर अंकुर नरूला की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट से मिला बड़ा झटका, पढ़ें

विधायक बावा हेनरी भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हुए नतमस्तक, लिया आशीर्वाद

जालंधर में एक घर में आग लगने से दिवाली की खुशियां मातम में बदली, बुजुर्ग और पालतू कुत्ते की जलकर मौत