पंजाब में हड़ताल पर उतरे PRTC-पनबस कर्मचारी, 10 से 12 बजे तक बंद रहेंगे सभी बस अड्डे

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: किसानों के बाद आज पंजाब भर में सभी बस अड्डों पर 2 घंटे के लिए PRTC और पनबस कर्मियों की हड़ताल रहेगी। पंजाब में आज सभी बस अड्डों पर 2 घंटे के लिए पीआरटीसी और पनबस कर्मियों की हड़ताल रहेगी। जानकारी के अनुसार यह हड़ताल आज सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। आज पंजाब में 10 से 12 बजे तक सभी बस अड्डे बंद रहेंगे। इसी कड़ी में आज जालंधर के बस अड्डे पर भी पीआरटीसी और पनबस कर्मियों की हड़ताल जारी है। जिसके चलते बस से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि ये हड़ताल पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। जोकि पिछले काफी समय से पक्का करने को लेकर अपनी मांग पर सरकार के सामने अड़े हुए हैं। दरअसल इन कच्चे कर्मचारियों की मांगें थी कि ठेकेदारों को हटाया जाए, पक्के मुलाजिमों की तरह उनके वेतन में भी समानता लाई जाए और मुलाजिमों को पक्का किया जाए। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिससे कर्मचारियों उक्त हड़ताल का ऐलान किया।

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने कहा कि 29 अक्टूबर को राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ एक मीटिंग तय की गई है। अगर मीटिंग में कोई हल नहीं निकलता तो पंजाब सरकार को आने वाले उपचुनाव में विरोध किया जाएगा। बता दें कि पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव होने है।

Related posts

जालंधर में लंदन स्नो सिटी कार्निवल का आयोजन, आकर्षण का केंद्र बना “मरमेड शो”

जालंधर : कांग्रेस ने व्यापारियों के पक्ष में GST विभाग व पंजाब सरकार के खिलाफ किया पुतला फूंक प्रदर्शन

नहीं रहे वेटरन एथलीट फौजा सिंह, टर्बन टॉरनेडो नाम से थे मशहूर