लायलपुर खालसा कॉलेज के प्रो. कुलदीप सोढ़ी PMS के नोडल ऑफिसर नियुक्त

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के लायलपुर खालसा कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर कुलदीप सोढ़ी ने नोडल ऑफिसर का चार्ज संभाला। प्रो सोढ़ी ने एजुकेशन, रिसर्च, कल्चर और स्पोर्ट्स के फील्ड में खास उपलब्धियां हासिल की हैं। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रछपाल सिंह संधू और टीचर्स ने फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें पीएमएस के काम को और अच्छे तरीके से करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं कॉलेज के प्रति प्रो. सोढ़ी की सेवाओं को देखते हुए कॉलेज गवर्निंग काउंसिल और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रछपाल सिंह संधू ने उन्हें पीएमएस की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर प्रो. कुलदीप सोढ़ी ने भरोसा दिलाया कि वह अपनी टीम के साथ पूरी ईमानदारी और लगन से दी गई अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। इस मौके पर मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ. हरजीत सिंह, ऑफिस सुपरिटेंडेंट कंवर सुखजीत सिंह भी मौजूद थे।

Related posts

‘मेरी रसोई’ योजना के तहत हर तीन माह बाद जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करबाई जा रही पौष्टिक राशन किट

जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का संचालक IED समेत गिरफ्तार

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने दिया जालंधर शहरी नवनियुक्त जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को आशीर्वाद