अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, DEO ने जारी किए आदेश

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर/पंजाब: पूरे पंजाब में जल्द स्कूलों के नये सत्र शुरू होने वाले हैं। जिसको लेकर प्राइवेट स्कूलों ने एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के पास प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिकायतें भी आनी शुरू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार लुधियाना के DEO ने सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल्स को स्कूलों में एडमिशन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसमें सभी प्राइवेट स्कूलों को सख्त आदेश दिए हैं कि अप्रैल से पहले कोई एडमिशन न करें, इस आदेश का पालन न करने पर स्कूल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल्स को यह भी कहा है कि सत्र 2026 -27 के लिए अपनी किताबों और यूनिफार्म की लिस्ट स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करें। यह आदेश पेरेंट्स की शिकायतों की बाद जारी किया गया है।

वेबसाइट पर डालना होगा लेखक, पब्लिशर और किताब का नाम

जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में यह स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्कूलों को क्लास वाइस किताबों और यूनिफार्म की लिस्ट बना कर स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर अपलोड करनी होगी और स्कूल्स के प्रिंसिपल्स को लेखक ,पब्लिशर और किताब का नाम भी देना है।

स्कूल यूनिफार्म और किताबें लेने के लिए मजबूर करते हैं

दरअसल कई बच्चों के पेरेंट्स ने DC को शिकायत दी है कि स्कूल उनके द्वारा बताई एक ही दुकान से किताबें और यूनिफार्म लेने के लिए मजबूर करते हैं और वह दुकानदार मनमाने रेट पर यूनिफार्म और किताबें बेचते हैं।

तीन दिन में जानकारी करनी होगी अपलोड

स्कूलों को ऊपर दी गई जानकारी तीन दिन में अपनी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करने के आदेश दिए गए हैं और साथ ही स्कूलों को यह भी कहा गया है कि की गई कार्रवाई की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को भी भेजी जाए। शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल्स प्रिंसिपल्स निर्देशों के अनुसार काम करें। निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूल पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related posts

जालंधर वेस्ट में BJP पार्षद और विपक्ष नेता मंजीत टीटू के कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

नकोदर में वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू की अध्यक्षता में बैठक

गर्मियां शुरू होते ही पंजाब सरकार का जनता को बड़ा तोहफा, राज्य में बिजली हुई सस्ती