डोमिनिकन रिपब्लिक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट CRASH, पायलट और को-पायलट की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

विदेश: डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट एमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया है। डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट के अनुसार गल्फस्ट्रीम G200 जेट ला रोमाना से अमेरिका के टेक्सास स्थित ऑस्टिन जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के चलते इमरजेंसी घोषित की और एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया। अधिकारियों के अनुसार विमान एयरपोर्ट से करीब 16 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था, जब उसने इमरजेंसी की खबर दी।

जानकारी के अनुसार अनुमति मिलने पर विमान जब ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने लगा तो वह क्रैश हो गया और उसमें भयानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई।

वहीं घटना के सम्बन्ध में एक्स पर जानकारी देते हुए डोमिनिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि एविएशन अधिकारियों ने संबंधित प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं और फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। जांच आगे बढ़ने पर IDAC और एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन कमीशन दोनों ही और जानकारी देंगे।

Related posts

5 वर्षों में दोगुना होगा भारत-फ्रांस व्यापार, 13 अहम मुद्दों पर बनी सहमति

भारत और नेपाल ने द्विपक्षीय वित्तीय संपर्क को मजबूत करने के लिए सीमा पार धन प्रेषण तंत्र की शुरुआत की

अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित