नूरमहल में खाकी की सख्ती: 20 नशीली गोलियों के साथ दबोचा 1 आरोपी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के नूरमहल इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मानवदीप सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मानवदीप सिंह मूल रूप से लुधियाना जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा का रहने वाला है और फिलहाल नूरमहल के पट्टी जैतोवाल में रह रहा था।

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए नूरमहल थाने के प्रभारी गुरमीत राम ने बताया कि हवलदार बलजीत सिंह के नेतृत्व में जब पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी, तब इस आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हल्के पीले रंग की 20 नशीली गोलियां बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत केस नंबर 95 दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

जालंधर बंद को मिला शहरवासियों का समर्थन, दलित समाज ने बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान को लेकर किया प्रदर्शन

आदमपुर में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, पंजाब रोडवेज की बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

जालंधर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को लेकर अहम मीटिंग, खेलों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा