जालंधर में सुबह पुलिस ने किया Encounter, मुठभेड़ के दौरान आरोपी की टांग में लगी गोली

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में आज सुबह पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आज पुलिस आरोपी को हथियार की रिकवरी के लिए जमशेरपुर स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स के पास लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और वहीं गिर गया। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे एक पिस्तौल बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान 3 गोलियां चली हैं। आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी गैंगस्टर डोनी बल गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस आज उसे जमशेर एक वारदात के सिलसिले में शिनाख्त और पूछताछ के बाद हथियार की रिकवरी के लिए अपने साथ लाई थी। घटनास्थल से गोली का एक खोल भी पुलिस ने बरामद किया है।

फिलहाल पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त बदमाश कथित तौर पर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। उसे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आरोपी से गहनता पूछताछ कर रही है और बरामद हथियार तथा उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Related posts

भोगपुर में नशे की हालत में पुलिस कर्मियों की गाड़ी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, मौके पर भारी हंगामा

अच्छे और स्वच्छ मन से की प्रार्थना बिना विलंब सीधे परमात्मा तक पहुंचती है: आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी

जालंधर के कई इलाकों में चला CASO ऑपरेशन, 30 टीमें बना CP उतरे मैदान में