PM मोदी ने स्पेस स्टेशन में 18 दिन रहकर लौटे शुभांशु का किया स्वागत, पोस्ट किया खास संदेश

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली: स्पेस स्टेशन में 18 दिन रहने के बाद आज दोपहर को शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट पृथ्वी पर लौट आए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की आज यानि 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर साफलतापूर्वक लैंडिंग हुई। वहीं इस ऐतिहासिक मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वागत किया।

पीएम मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यह उपलब्धि देश की अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। इस सम्बन्ध में उन्होंने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत किया।

PM मोदी का X पर पोस्ट

“मैं समस्त देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान – की दिशा में एक और बहुत बड़ी उपलब्धि है।”

Related posts

नई दिल्ली के ICAR में 75 पौधे लगाकर कृषि मंत्री ने PM मोदी को दी जन्मदिवस की बधाई

भारतीय रेलवे में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

PM नरेंद्र मोदी का है आज 75वां जन्मदिन, देश-विदेश से मिल रही बधाईयां