Breaking News: दिल्ली के 3 कोर्ट और 2 CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर राजधानी

दोआबा न्यूज़लाइन

दिल्ली: बीते दिनों दिल्ली में लाला किले के पास हुए बम धमाके के बाद आज एक बार फिर दिल्ली के लोग दहशत में आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज जैश ए मुहम्मद से संबंधित एक ईमेल आईडी से दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों और 3 संकेत, रोहणी और पटियाला जिला अदालतों को धमकी भरे मेल आए हैं। जिसके बाद इन इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है। इसके बाद से दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

ईमेल मिलने के बाद तुरंत मौके पर जांच एजेंसियां 2 स्कूलों और 3 जिला कोर्ट में जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ईमेल मिलने के बाद तुरंत कोर्ट को खली करवा लिया गया और जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों स्कूलों में जांच कर ली गई हैं वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल एजेंसियों, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा कोर्ट परिसरों में गंभीरता से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सभी स्कूलों और कोर्ट परिसरों को ये मेल जैश ए मुहम्मद संगठन की ईमेल आईडी से आए है। अभी एजेंसियां इस मेल की भी जांच कर रही हैं कि यह मेल कहां से आया है और इस मकसद क्या है।

Related posts

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार, कोलकत्ता में मेडिकल छात्रा की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Jalandhar: भार्गव कैंप में 14 वर्षीय बच्ची को घर बुलाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, माँ की शिकायत पर POSCO एक्ट में केस दर्ज

15 अगस्त से पहले फिर चंडीगढ़ के 4 स्कूलों और पंजाब यूनिवर्सिटी को मिली धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां