RSS की 100वीं वर्षगांठ पर PM मोदी ने जारी किया 100रु का चांदी का सिक्का, जानें क्या है कीमत

दोआबा न्यूजलाइन

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100 वीं वर्षगांठ पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष सिक्के का विमोचन किया था। इस सिक्के पर है विशेषतौर पर भारत माता की तस्वीर के साथ स्वयंसेवकों का भी चित्र है, जो मां भारती को नमन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब यह सिक्का बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हो गया है।

इस सम्बन्ध में बीते दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर इसका एक लिंक साझा करके जानकारी दी। यह सिक्का भारत सरकार की वेबसाइट www.indiagovtmint.in पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो गया है। वेबसाइट पर सिक्के की काफी हाई रेज्योल्यूशन वाली तस्वीर भी अपलोड की गई है। इसके साथ ही इंडिया गर्वनमेंट मिंट डॉट इन वेबसाइट पर इस विशेष सिक्के की जानकारी भी साझा की गई है। इसमें बताया गया है कि एडवांस बुकिंग के बाद यह सिक्का 30 दिन डिस्पैच कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार इस सिक्के पर Denomination 100 रुपये लिखा गया है, जबकि इसकी कीमत वेबसाइट पर 10, 212 रुपये है क्योंकि यह सिक्का 40 ग्राम का है। यह पूरी तरह से शुद्ध चांदी का बना है। चांदी की शुद्धता 99.9 प्रतिशत है। जिसके बाद उक्त वेबसाइट पर 10 अक्टूबर की रात तक कुल 1828 सिक्के एडवांस बुकिंग के लिए उपलब्ध दिख रहे हैं। वहीं काफी स्वयंसेवक इस सिक्के को हासिल करने के लिए बैंक में भी पहुंच गए थे। यह पहला सिक्का है जिस पर भारत माता की तस्वीर बनाई गई है।

Related posts

केरल के नए CM वीडी सतीसन ने पूरी कैबिनेट सहित ली शपथ, कार्यक्रम में शामिल रहे कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका

बिहार में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में लगी आग, आनन- फानन में यात्री ट्रेन से निकलकर प्लेटफार्म की तरफ भागे

आम जनता को लगा महंगाई का एक और बड़ा झटका, Amul कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम