PM मोदी ने दांडी मार्च में शामिल सभी विभूतियों को मार्च के 96वें वर्ष पूरे होने पर दी श्रद्धांजलि

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऐतिहासिक दांडी मार्च के 96वें वर्ष पूरे होने पर उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने वर्ष 1930 में आज ही के दिन शुरू हुए दांडी मार्च में भाग लिया था। यह श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट शेयर कर दी।

इस पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा है कि सन् 1930 में आज ही के दिन दांडी मार्च की शुरुआत हुई थी। इसमें शामिल सभी विभूतियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण! उन्होंने यहां सत्य की विजय पर बल देने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् श्लोक को भी साझा किया।

PM की X पर पोस्‍ट

सत्यमेव जयति नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा यत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥”

उक्त श्लोक के जरिए दिए सन्देश का अर्थ है कि सत्य की सदैव विजय होती है और असत्य अंततः नष्ट हो जाता है। इसलिए उसी मार्ग का अनुसरण करना चाहिए जिस पर चलकर ऋषियों ने परमानंद प्राप्त किया और परम सत्य को जाना।

Related posts

बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल से शुरू, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

जुलाई महीने के पहले दिन हुए ये बड़े बदलाव, कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता, अन्य जानकारी के लिए पढ़ें खबर…

अरुणाचल प्रदेश के राणाघाट में सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट ब्रह्मांक ने मनाया अपना 16वां स्थापना दिवस