PM मोदी ने जोस एंटोनियो को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर X पर दी बधाई

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की X पर पोस्ट

प्रधानमंत्री PM मोदी ने लिखा, “एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!” “चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को हार्दिक बधाई। मैं भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में हमारे सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करने के प्रति आशान्वित हूँ। एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं!”

Related posts

अमेरिका के निशाने पर अब पंजाब-हरियाणा के अवैध ड्राइवर, इंडियाना स्टेट में 1790 ड्राइवरों की गई नौकरी, कईयों के लाइ‌सेंस रद्द

भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, तीव्रता 7.4, सुनामी का अलर्ट जारी

दिल्ली HC के सीनियर वकील फुलका BJP में शामिल, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने ज्वाइन करवाई पार्टी