फ्रांस में 52वें G7 Summit में शामिल हुए PM मोदी, वर्किंग सेशन में उठाया होर्मुज में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली/फ्रांस: फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें G7 Summit में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। बीते सोमवार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 52वें G7 समिट का औपचारिक उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने G7 Summit में वर्किंग सेशन में हिस्सा लिया। जिसका विषय ‘सभी के हित में संतुलित, समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास को फिर से गति देना’ है।

समिट के पहले दिन मंगलवार को पीएम मोदी ने बीते दिनों होमुर्ज में मारे गए भारतीय नाविकों का मुद्दा भी उठाया। आउटरीच सेशन में उन्होंने कहा कि इस समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है और वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सभी देशों की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में पैदा हुए संकट और समुद्री व्यापार में आई रुकावट का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। वहीं इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी सेशन में मौजूद थे और पीएम मोदी के पास बैठे थे।

जानकारी के अनुसार PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 16 महीने बाद G7 Summit में मुलाकात हुई है। यहां दोनों नेता पहले ग्रुप फोटो सेशन के दौरान मिले। ट्रम्प मोदी का हाथ पकड़े रहे। इसके बाद आउटरीच सेशन में मुलाकात हुई। जहां दोनों ने हाथ मिलाया। बता दें कि इससे पहले दोनों नेता फरवरी में वॉशिंगटन मिले थे। क्योंकि पिछले 16 महीनों के दौरान भारत-अमेरिका रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। इनमें अहम मुद्दे टैरिफ और एच-1 बी वीसा के रहे।

Related posts

NEET (UG) पुनर्परीक्षा से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उच्च स्तरीय मीटिंग, शिक्षा मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

PM मोदी 19 जून को वितरित करेंगे लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि, अधिक जानकारी के लिए पढ़े खबर…

कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा, अमेरिकी वायुसेना का पॉवरफुल विमान B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 क्रू मेंबर्स की मौत