दोआबा न्यूज़लाइन
पेपर लीक मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा- प्रधानमंत्री
नई दिल्ली : NEET पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर में सीजेपी पिछले 34 दिन से लगातार प्रदर्शन कर रही है। कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। दिन ब दिन धरना स्थल पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं स्टूडेंट के इस प्रदर्शन के समर्थन में कई राजनितिक पार्टियां और अन्य कई बड़ी हस्तियां भी आ रही हैं। स्टूडेंट की मांग है कि देश के राज्य शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दें। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स का आरोप है कि NEET पेपर लीक होने के कारण कितने ही स्टूडेंट की जान चली गई। लेकिन इस मामले के दोषियों पर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए प्रदर्शनकारी स्टूडेंट शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर लगातार अड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार धरना स्थल पर प्रदर्शनकारी स्टूडेंट के साथ दिल्ली पुलिस मारपीट कर रही है और उन्हें हर तरह की प्रताड़ना दे रही है जिसके कारण कई स्टूडेंट घायल भी हुए हैं। लेकिन केंद्र सरकार इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है। आज गुरुवार को कहीं जाकर हमारे देश के PM नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर एक बयान सामने आया है। जिसमें पीएम मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री का यह बयान कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के जोरदार प्रदर्शन के बीच आया है। वहीं दूसरे तरफ बच्चों केहक़ की लड़ाई लड़ रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल आज 26 वें दिन भी जारी है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
पीएम मोदी की X पर पोस्ट
पीएम मोदी ने पोस्ट जारी कर कहा है कि देश में अब तक पेपर लीक मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती थी, इसलिए फैसला आने में कई साल लग जाते थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने इसके लिए आज फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है, ताकि फैसला तेजी से हो सके।
पीएम मोदी ने कहा है कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं और दोषियों को देश के शीर्ष वकीलों की मदद से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी पार्टियों कि और इशारा करते हुए यह भी कहा है कि NEET पेपर लीक कोई राजनीतिक या दलगत मुद्दा नहीं, बल्कि देश के युवाओं और उनके भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।