पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में की एयर स्ट्राइक, काबुल में महिलाओं-बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

काबुल/इस्लामाबाद: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के आसपास के कई इलाकों में
हवाई हमले किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार रात हुए हमलों में काबुल में बमबारी से कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घरों पर हुए हवाई हमलों के चलते काबुल में 4 लोगों की मौत और 15 घायल बताए जा रहे हैं। जिसमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

इन हमलों को लेकर पाकिस्तान का दावा है कि उसने हमलों में चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है यह कार्रवाई पाकिस्तानी तालिबान (TTP) के ठिकानों पर की गई है। पाकिस्तान खुफिया सूत्रों के अनुसार इन हमलों में अफगान तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े अहम ठिकानों को निशाना बनाना था।

वहीं, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला प्राइवेट एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो पर किया गया, जो सिविलियन विमानों और UN के विमानों को भी फ्यूल सप्लाई करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा। वहीं तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ हमलों के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

बताते चलें कि पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी को भी गलत गतिविधियों के लिए न करने दें। वहीं इस्लामाबाद का भी आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट कर रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।

Related posts

PM मोदी ने जोस एंटोनियो को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर X पर दी बधाई

फुकेट में बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचा AIR INDIA का विमान, लैंडिंग के दौरान निकला पहिया, सभी यात्री सुरक्षित

Israel-Iran युद्ध के बीच अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की दी अल्पकालीन छूट, पढ़ें खबर…