जालंधर के NHS अस्पताल के सहयोग से ऊना के माँ छिन्नमस्तिका धाम हरवाल में लगाया जाएगा फ्री चिकित्सा जांच कैंप

दोआबा न्यूज़लाइन

कैंप में एनएचएस के विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी दिमाग, रीढ़ की हड्डी, घुटने व कूल्हे तथा दिल के रोगों की मुफ्त जांच

जालंधर: जालंधर के कपूरथला रोड़ पर स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने स्थित एनएचएस अस्पताल के सहयोग से आईईएसएल हिमाचल प्रदेश यूनिट 28 दौलतपुर चौक और अंब द्वारा 15 मार्च 2026, दिन रविवार को ब्रह्मपुर, बनहेरा जिला ऊना जिला हिमाचल प्रदेश केमें जय माँ छिन्नमस्तिका धाम हरवाल में दिमाग, रीढ़ की हड्डी, घुटने व कूल्हे तथा दिल के रोगों से सम्बंधित निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में निशुल्क जांच के लिए लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आ सकते हैं।  

इस कैंप में एन.एच.एस. अस्पताल के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों द्वारा दिमाग, रीढ़ की हड्डी, घुटने व कूल्हे तथा दिल के रोगों से संबंधित मरीजों के रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। कैंप में ईसीजी, ब्लड शुगर टेस्ट और जरूरत अनुसार दवाईयां प्रत्येक नागरिक को मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएंगी। कैंप से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।  

इस कैंप में ईसीएसएच, हिमाचल गवर्नमेंट, सीजीएचएस, ईएसआई, आल टीपीए और आयुष्मान कार्ड होल्डर्स को पैनल में शामिल किया जाएगा।  

Related posts

RS ग्लोबल इमिग्रेशन कंसल्टेंट का स्टूडेंट के लिए सुनहरा ऑफर, जानिए क्या?

जालंधर में CM मान ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, बड़े अधिकारी शामिल

पंजाब सरकार नशों के खिलाफ लड़ रही है निर्णायक लड़ाई : मोहिंदर भगत