श्री मनमोहन कालिया पार्क सेंट्रल टाउन में ओपन जिम लगाया गया

जालंधर : जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के एमपी लैंड ग्रांट से गीता मंदिर सेंट्रल टाउन नजदीक श्री मनमोहन कालिया पार्क में ओपन जिम लगवाया है, इसके साथ ही नगर निगम की ओर से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ग्रांट से पार्क में लाइटों वाला नया फव्वारा लगाया गया है।

इस अवसर पर उपस्थित मोहल्ला निवासियों द्वारा राजिंदर बेरी और पार्षद उमा बेरी का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर राजिंदर बेरी ने कहा कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की ग्रांट से जालंधर सेंट्रल हलके के विभिन्न वार्डों में लोगों की मांग के मुताबिक काम करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर एसके ब्रूटा, यशपाल बजाज, मदन लाल सागर, तरसेम लाल वर्मा, मनीष गुप्ता, रोहित तलवार, मदन लाल सागर, सुधीर घुग्गी, त्रिलोक चंद वर्मा, हरसिमरन सिंह, चरणजीत सहगल, रोबिन रंधावा मौजूद रहे।

Related posts

शहर में दो अलग-अलग छापों दौरान 62 लीटर से अधिक शराब बरामद; 2 गिरफ्तार

Jalandhar में 19 लाख की लूट निकली रची रचाई साजिश

CM सुक्खू ने कैथू में HPSCB बैंक की नई शाखा का किया उद्घाटन