प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा मंडल 5 ने धर्म स्थान पर टेका माथा, उत्तम स्वास्थ्य की करी कामना

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल मंडल 5 की टीम ने दकोहा रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर धार्मिक स्थान पर माथा टेक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मीडिया से बातचीत में चंदन रखेजा ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा के निर्देशानुसार आज जालंधर शहरी के सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने साथियों सहित धार्मिक स्थान पर पहुँच कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। चंदन रखेजा ने बताया कि पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में सभी जगह प्रधानमंत्री का 75वाँ जन्मदिन पंजाब में बाढ़ जैसे हालातों के चलते और उससे हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए किसी भी भव्य कार्यक्रम के स्थान पर बड़े ही सरल स्वभाव से ईश्वर के चरणों में अरदास करते हुए मनाया गया और माननीय प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएँ और बधाई दी गई।

इस मौके पर ईंजी.चंदन रखेजा के साथ मंडल 5 से महासचिव गुरमीत सिंह,सीनियर लीडर मुनीश नड्डा, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा,सचिव जे.पी.पांडेय, समीर शर्मा हेमराज ,रमेश वर्मा ,नरेश पाल ,पवन कुमार,अशोक गुप्ता ,अमन सुडेरा ,जसकरन सिंह सोमनाथ और अन्य साथी मौजूद रहे।

Related posts

विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका: RS Global का पंजाब में 4 शहरों में Mega Education Seminar, मौके पर मिलेगा Expert Guidance

NEET पर राजनीति कर रही कांग्रेस, अपने और सहयोगी दलों के राज्यों के परीक्षा घोटालों पर क्यों है खामोश? : विजय सांपला

जालंधर में झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, अगले 24 घंटे तक मौसम विभाग का अलर्ट जारी