PM मोदी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कृत सुभाषित शेयर कर दिया गुरु का संदेश, X पर शेयर POST

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु ज्ञान देने के साथ-साथ अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें सुविचारों एवं सुसंस्कारों से गढ़ते हैं। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से अपने गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री की X पर POST :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। गुरु ज्ञान के साथ ही अपने शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर उन्हें सुविचार और सुसंस्कारों से सुशिक्षित करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को अपने जीवन का संबल बनाएं।

प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा।

शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥”

इस सुभाषित में यह भाव व्यक्त किया गया है कि जो सही दिशा प्रदान करते हैं, ज्ञान एवं सत्य का बोध कराते हैं, सही मार्ग दिखाते हैं, शिक्षा प्रदान करते हैं तथा जीवन में सत्य की समझ विकसित कर आत्म-विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं, उन्हें ही गुरु के छह रूप माना गया है।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश प्रधान के बाद BJP का दूसरा बड़ा सिख चेहरा

दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कठिन परिस्थितियों पर विजय संभव: प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित