Daily Horoscope : शनिवार के दिन धर्म-कर्म बढ़ाएं और वाणी व्यवहार मीठा रखें

दोआबा न्यूजलाईन

मेष- सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे। कामकाजी गति बेहतर रहेगी। उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे। विभिन्न क्षेत्रो में लाभ ऊंचा होगा। अर्थ संबंधी विषय संवार पाएंगे। कार्य व्यापार के प्रयास गति लेंगे। महत्वपूर्ण मामलों को सधेंगे। बड़ों से तालमेल बढ़ेगा।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेवजी का स्मरण रखें। धर्म कर्म बढ़ाएं। वाणी व्यवहार मीठा रखें।

वृष- कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। प्रबंधन प्रशासन में दक्षता बढ़ेगी। चहुंओर सफलता की संभावनाएं बनी रहेंगी। विविध महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. बड़ों की आज्ञा पालन बनाए रखेंगे। चर्चाओं में बेहतर रहेंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेव का स्मरण बनाए रखें। अनुशासन व बड़प्पन रखें। धर्मकार्य बढ़ाएं।

मिथुन- कामकाजी शिक्षा पर जोर रहेगा। भाग्य पक्ष बढ़त पर बना रहेगा। मित्र और करीबी सहयोगी रहेंगे। परिस्थितियां सकारात्मक होंगी। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे। पेशेवर कार्यों पर जोर देंगे। सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी। चहुंओर शुभता बनी रहेगी। विविध कार्य सधेंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेवजी का स्मरण रखें। तेल तिलहन दान करें. जनकार्य बढ़ाएं।

कर्क- आवश्यक कार्यों को अधूरा छोड़ने की आदत से बचें। योजनाओं को समय से पूरा करें। स्वास्थ्य संवार पर जोर दें। साधारण परिणामों वाला दिन है। जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सहनशीलता रखेंगे। कार्य प्रभावित होंगे। अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेवजी का स्मरण रखें। तेल तिलहन दान करें। संकल्पवान रहें।

सिंह- उद्योग कार्यों में लापरवाही से बचें। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। व्यक्तिगत मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी। मित्रता संवार पर रहेगी। साझीदारी बल पाएगी। पेशेवर संबंधों का लाभ उठाएंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेव का स्मरण बनाए रखें। तेल तिलहन दान व प्रयोग करें। प्रबंधन पर ध्यान दें।

कन्या- पेशेवरों से अपना वचन निभाएंगे। ढिलाई व लापरवाही से बचेंगे। सेवाक्षेत्र से जुड़े मामलों में गति आएगी। व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है। कामकाज में सतर्कता बरतेंगे। श्रमशीलता बनाए रहेंगे। नियम अनुशासन बढ़ाएंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेव का स्मरण बनाए रखें। तेल तिलहन दान व प्रयोग करें। स्मार्टनेस बनाए रखें।

तुला- भावनात्मक विषयों में संवेदनशीलता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण सौदे समझौतों में सहजता बढ़ाएंगे। बुद्धिमत्ता से सारे कार्य बनाएंगे। परिस्थितियां उत्तरोत्तर अनुकूल होंगी। निर्णय लेने में सहज रहेंगे। संस्कार परंपराओं में गति आएगी। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे। युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेव का स्मरण रखें। तेल तिलहन दान करें। परस्पर सहयोग बढ़ाए।

वृश्चिक- अफवाह व भ्रम में नहीं आएं। अपनों के साथ सुखद समय बिताएं। घर परिवार पर फोकस बनाए रहेंगे। निजी कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत सबंधों का लाभ लेने का प्रयास करेंगे। सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी। प्रबंधन प्रशासन पक्ष बेहतर रहेगा। अनुशासन बढ़ाएंगे। पेशेवरता रखेंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें। ध्यान प्राणायाम बढ़ाएं। विमन्र्रता बनाए रहें।

धनु- सामाजिक विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। पारिवारिक संबंधों में उत्साह उमंग बने रहेंगे। साहस और पराक्रम प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। उन्न्ति की राह पर अग्रसर रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे। महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे। वरिष्ठ सहयोग देंगे। समझ बेहतर बनी रहेगी। साहस पराक्रम बना रहेगा।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेवजी का स्मरण रखें। कमजोरों को दान दें। धर्म कार्य से जुड़ें। मेलजोल बढ़ाएं।

मकर- घर में मेहमानों का आगमन संभव है। कुल परिवार से संबंधित परंपरागत व्यवसाय में तेजी रखेंगे। नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे। धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे। करीबियों संग हर्ष आनंद से समय बिताएंगे। योग्यता प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे। वाणी व्यवहार को प्रभावित बनाए रखेंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी और शनिदेवजी का स्मरण रखें। यथायोग्य दान करें। साज संवार रखें। वचन निभाएं।

कुंभ- संबंधियों से करीबी रहेगी। भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें। यात्रा संभव है। घर से करीबी बढ़ेगी। सक्रियता रखेंगे। प्रेम महत्वपूर्ण कार्य गति पाएंगे। सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्या में तेजी आएगी। रहन सहन में सुधार पाएगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी।

आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा करें। शनिदेव का स्मरण रखें। सृजन बढ़ाएं। बड़प्पन से काम लें।

मीन- आपका करीबी साथी आपकी मदद बनाए रखेगा। आवश्यक कार्यों में धैर्य व व्यस्था बनाए रखें। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे। जिद जल्दबाजी अहंकार से बचेंगे। करियर व्यापार सामान्य प्रभाव का रहेगा। परिजनों का साथ सहयोग पाएंगे। रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे।
आज का उपाय : हनुमानजी की पूजा करें। शनिदेवजी का स्मरण बनाए रखें। तेल तिलहन दान करें। विनम्र रहें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809,7953504195


Related posts

देर रात सड़क हादसे के शिकार हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र ,एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

Daily Horoscope :कन्या राशि वालों को आज व्यापार व नौकरी में सफलता मिलेगी

चरणजीत सिंह चन्नी लोकसभा स्थायी समिति के अध्यक्ष नियुक्त