श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित आज जालंधर में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित आज जालंधर में एक लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे यह लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा। कार्यक्रम की काफी दिनों से चल रही तैयारियों को बीती रात अंतिम रूप दिया गया।

शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में बीते दिन डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने स्टेडियम पहुंचकर प्रबंधों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो से पहले शाम 5:30 बजे ढाडी जत्थे द्वारा शब्द गायन से सबको निहाल किया जाएगा। वहीं इसके बाद मुख्य शो श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित होगा।

उन्होंने आगे बताया कि 45 मिनट के इस लाइट एंड साउंड शो में डिजिटल माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, दर्शन और अनुपम शहादत पर प्रकाश डाला जाएगा। यह कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर जी के इतिहास और उनके बलिदान से लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सभी जिलावासी अपने परिवारों सहित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान