दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : शहर के कई इलाकों में सट्टेबाज का काम जोरो से चल रहा है, इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फगवाड़ा गेट में चर्चित सट्टेबाज के घर पुलिस ने रेड की। इस दौरान इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घर से कम्प्यूटर, 4 फोन, दस्तावेजी सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 14 लोगों को राउंडअप किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर पर दबिश दी। इस दौरान काबू किए गए नौजवान मुंह छिपाते हुए नजर आए। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने कहा कि सट्टेबाजी के मामले में दबिश दी गई। इस दौरान 14 लोगों को राउंडअप किया है और काबू किए नौजवानों को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।