चर्चित इंफ्लुएंसर ग्रेवाल मौत मामले में बयानों से पीछे हटी नैंसी की माँ, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मांगी माफ़ी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: चर्चित इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल मौत मामले में बड़ी अपडेट सामने आयी है। नैंसी की माँ ने नैंसी ग्रेवाल हत्या मामले यू-टर्न ले लिया है। दरअसल नैंसी की माँ छिंदरपाल कौर ने भावुक होते हुए सोशल मीडिया पर नैंसी की आईडी से एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में उन्होंने हाथ जोड़कर उनलोगों से माफ़ी मांगी है जिन पर उन्होंने पहले बेटी की मोत के सदमे में गंभीर आरोप लगा दिए थे।

इस वीडियो में नैंसी की मां ने साफ़ कहा है वे अपनी बेटी को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं और जिसके चलते इस समय उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। मां ने कहा कि बेटी कि मौत का गम मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा और मैं पागल हो रही हूं। मुझे नहीं पता मैं क्या कर रही हूं और क्या नहीं। नैंसी कि मौत के समय फोन पर लोग बताते रहे और मैंने नाम ले लिए। उन्होंने कहा कि उस समय सोशल मीडिया और फोन पर लोग उन्हें भड़का रहे थे और नाम बता रहे थे और वह बोलती गई।

मां ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि उस समय उन्होंने बिना सोचे-समझे कई लोगों के नाम ले लिए। उस समय मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या बोल रही हूं। लेकिन अब में उन सब लोगों से माफ़ी मांगती हूँ। उन्होंने पुराने बयानों से पीछे हटते हुए कहा कि वे किसी निर्दोष को इस मामले में नहीं घसीटना चाहती। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा मैं बिना मतलब किसी का नाम लेकर अपने सिर पाप नहीं लेना चाहती। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जो सच होगा पुलिस की जांच में सामने आ ही आएगा। हमारी बच्ची चली गई हम तो वैसे ही उजड़ गए हैं।

कनाडा में यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की ह+त्या पर उनकी माँ ने किए हैरान कर देने वाले खुलासे, पढ़ें खबर…

कनाडा में बीते मंगलवार यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की ह+त्या के बाद अब उनकी माँ छिंदरपाल कौर मीडिया के सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार नैंसी की माँ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी बेटी हमेशा सच बोलती थी और इसी बात का बदला उसकी हत्या कर लिया गया है। उनकी माँ का कहना है कि पहले भी उसके घर पर आग लगा दी गई थी लेकिन तब वह घर पर होने के बावजूद बाल- बाल बच गई थी। उनके अनुसार आग लगने की घटना की कंप्लेंट नैंसी ने पुलिस को लिखवाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुए।

वहीं नैंसी की माँ छिंदरपाल कौर और बहन का यह कहना है कि नैंसी की हत्या उसके घर में नहीं हुई बल्कि उसके घर से 45 मिनट की दूरी पर लसाले के सेंट-लूस क्रिसेंट में एक पेशेंट के घर के बाहर हुई है। जहां पुलिस को सुबह-सुबह इमरजेंसी कॉल मिली। बताया जा रहा है कि नैंसी का परिवार पहले हरियाणा में रहता था फिर वह लुधियाना शिफ्ट हो गए। लेकिन अब उसकी माँ जालंधर में रहती है। माँ का कहना है कि नैंसी को पहले भी कई बार थ्रेट कॉल आ चुकी थी, जिसमें आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे। इसको लेकर नैंसी ने कनाडा पुलिस को शिकायत दी थी।

वहीं नैंसी की माँ ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने 3 लोगों के नाम पुलिस को दिए हैं जिनपर उन्हें शक है कि उन्होंने ही नैंसी की हत्या करवाई है। मां ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी को हत्यारों ने इतनी बेरहमी से चाकुओं से गोदा है कि मैं आपको बता नहीं सकती। उन्होंने यह भी कहा कि उसके दुश्मन कनाडा में ही बैठे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मुसीबत में फंसे बेसहारा लोगों की मददगार और सच्चाई के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी। उनके अनुसार कई धमकियों के बावजूद वह सच बोलने से नहीं डरती थी। उनका कहना है कि उनकी बेटी एक ऐसी लड़की थी जिसने दूसरों की मदद करने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी।

मां ने रोते हुए बताया कि नैंसी 2018 में कनाडा गई थी और नर्सिंग का कोर्स करने के बाद अब 2 कंपनियों में काम कर रही थी। उनके अनुसार उनकी नैंसी से आखरी बार 2 मार्च को फ़ोन पर बात हुई थी। उनका कहना है कि नैंसी उन्हें सब बताती थी। माँ का कहना है कि उन्होंने कई बार उसे कहा कि बेटा इतना सच्चा बोलना सही नहीं होता लोग दुश्मनी रख लेते है और तुझे जो जान से मारने कि धमकियाँ देते हैं। वह मार भी सकते हैं। माँ ने बताया कि नैंसी इस बारे में उनकी नहीं सुनती थी और कहती थी कि उन्हें मौत से डर नहीं लगता जब दुनिया में आये है तो जाना तो है ही।

वहीं अंत में रोते हुए नैंसी की माँ ने कहा कि हम कनाडा सरकार और भारत सरकार से बस एक ही मांग करते हैं कि उनकी बेटी के साथ इंसाफ हो और उसके कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

भारतीय मूल की इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में हत्या, अपने बेबाक अंदाज से रहती थी चर्चा में

कनाडा से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा के विंडसर शहर में स्थित उनके घर में अज्ञात हत्यारों द्वारा बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल अक्सर अपने बेबाक अंदाज से कई राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर अपनी राय रखती थीं। नैन्सी ग्रेवाल जालंधर की रहने वाली थीं और पिछले कुछ समय से कनाडा में रह रही थीं।

कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि विंडसर के टॉड लेन इलाके में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल पर उनके घर में चाकू से अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसेक्स-विंडसर आपातकालीन पैरामेडिक्स रात करीब साढ़े 9 बजे टॉड लेन के 2400 ब्लॉक में पहुंचे। जहां उन्होंने तुरंत घर में गंभीर घायल पड़ी महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना के बाद पुलिस ने घर के आसपास के इलाके में घेराबंदी कर दी है और हत्या का मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक घटना के सम्बन्ध में कनाडा पुलिस के अधिकारी माइकल पियर्स ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक गंभीर आपराधिक मामला है और पुलिस हर पहलू से इस केस की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान के लिए लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि नैन्सी ग्रेवाल कनाडा में रहकर सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय थीं। वह एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में जानी जाती थीं।

Related posts

जालंधर के एक ओर ड्रग तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, आरोपी पर दर्ज हैं NDPS के 16 मामले

जालंधर में देर रात एक युवक की जमकर हुई छितर परेड, पता पूछने के बहाने लड़की से की थी छेड़छाड़

Breaking: पंजाब में फिर स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ऐहतियात के चलते खाली करवाए स्कूल