ईरान-इजराइल युद्ध के स्थिति में दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए मसीहा बने एक्टर सोनू सूद

दोआबा न्यूज़लाइन

Social मीडिया पर किया मदद का ऐलान

Israel-Iran War: हमेशा आपदा की स्थिति में लोगों की मदद के लिए तैयार रहने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर सोनू सूद ने फिर ईरान-इजराइल युद्ध की स्थिति में दुबई में फंसे लोगों की मदद का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर लोगों को मैसेज दिया कि दुबई में मुश्किल में फंसे लोग उन्हें सीधे मैसेज करें और मदद उन तक पहुंचेगी। उन्होंने अपने वीडियो सन्देश में कहा है कि जो लोग युद्ध की स्थिति के बीच दुबई में फंसे हैं, उन्हें वहां मुफ्त रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं एक्टर सोनू सूद के इस संदेश में खास बात यह है कि उन्होंने यह मदद का ऐलान सिर्फ भारवासियों के लिए ही नहीं बल्कि मानवता के आधार पर वहां फंसे सभी लोगों के लिए किया है। उन्होंने दुबई में फंसे सभी लोगों के लिए वहां मुफ्त सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाएंगे। एक्टर ने यह साफ़ कहा है कि वह लोगों की बिना किसी शर्त और पैसे के करेंगे। उन्होंने अपने संदेश के जरिए सभी लोगों से अपील की है कि अगर आप या आपका कोई जानने वाला वहां फंसा है और उसके पास रहने की जगह नहीं है तो वो सीधा इंस्टाग्राम के जरिए उनसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

वहीं इंस्टाग्राम यूज़र्स ने एक्टर सोनू की इस मुहिम की खूब सराहना की है। उनका कहना है कि सोनू सूद एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे और मुश्किल कि गाड़ी में लोगों कि मदद करने वाले सच्चे इंसान भी है। उन्होंने कहा कि सोनू सूद पहले ऐसे अभिनेता हैं, जो हर मुश्किल घड़ी में सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाते हैं।

Related posts

अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

डोमिनिकन रिपब्लिक के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट जेट CRASH, पायलट और को-पायलट की मौत

ईरान-इजराइल के बीच 2 महीने की शांति के बाद फिर जंग शुरू, ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें