मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम में 93 लाख के विकास प्रोजेक्टों का रखा नींव पत्थर

दोआबा न्यूज़लाइन

कहा, यह प्रोजेक्ट तीन कॉलोनियों में सीवरेज सिस्टम को करेंगे मजबूत

जालंधर: जालंधर पश्चिमी विधानसभा हलके में शहरी बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए लगातार किए जा रहे संजीदा उपक्रमों की कड़ी के रूप में आज पंजाब के बागवानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा 93 लाख रुपये के विकास प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा गया।

इन नई पहलों का मुख्य उद्देश्य तीन कॉलोनियों में ड्रेनेज व्यवस्था को अति आधुनिक बनाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत थिंद इनक्लेव में 44.23 लाख रुपये के सीवरेज के काम किए जाएंगे, जबकि करण इनक्लेव और ग्रीन वैली में सीवरेज व्यवस्था को अपग्रेड करने के लिए क्रमशः 38.39 लाख और 10.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

नींव पत्थर रखने के दौरान लोगों से रू-ब-रू होते हुए कैबिनेट मंत्री द्वारा सूबे भर में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सूबा सरकार सूबे भर के विधानसभा हल्कों के सर्वांगीण विकास को यकीनी बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है।

मंत्री भगत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के सपनों वाला ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए रोज़ाना नए विकास प्रोजेक्टों का आरंभ करके बुनियादी जरूरतों को पूरा कर जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सारे प्रोजेक्ट समय पर पूरा करके बड़ी राहत पहुंचाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इन प्रोजेक्टों के स्तर की निजी तौर पर निगरानी करेंगे और इसमें किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय निवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का उन सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को पूरा करने पर धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Related posts

एशियन कप हॉकी की मेजबानी पंजाब के लिए गर्व की बात, CM मान के प्रयासों से जालंधर को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: नितिन कोहली

SIR उपरान्त जालंधर की अंतिम वोटर सूची प्रकाशित, ज़िले में कुल 15,25,450 वोटर

Daily Horoscope: शारदीय नवरात्रे के तीसरे दिन इन 3 राशियों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, अन्य पढ़ें राशिफल…