फिल्लौर में बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल फ़ोन, हादसे में हाथ जला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर देहात के फिल्लौर से एक मोबाइल ब्लास्ट का बड़ा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर क्षेत्र के संग ढेसिया गांव के एक घर के बाथरूम में बैठकर एक बच्चा फ़ोन देख रहा था कि अचानक मोबाइल फट गया। जिसके बाद बच्चा भागकर रोते-रोते बाहर आ गया।

जब माँ ने अंदर बाथरूम में जाकर देखा तो मोबाइल में आग की लपटें निकलने लगी और उसमें से धुआं भी निकल रहा था। बताया जा रहा है कि मोबाइल फटने से बच्चे की हथेली में चोट आई है, लेकिन बड़ा नुकसान होते-होते ताल गया। हालाँकि मोबाइल फ़ोन पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

वहीं घटना के बारे में परिवार का कहना है कि मोबाइल बिलकुल ठीक चल रहा था। लेकिन पता नहीं कैसे अचानक से ये फट गया। उन्होंने बताया कि उनका 10 साल का बच्चा बाथरूम में बैठकर मोबाइल देख रहा था की अचानक ये घटना हो गई। उनका कहना है की हादसे में बच्चे का हाथ जल गया है।

Related posts

गोराया हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला; शॉर्ट सर्किट से वर्ना जलकर राख, बाल-बाल बचा चालक

मानव सहयोग स्कूल में ‘स्पोर्ट्स फ्यूजन लीग 2026’ का भव्य समापन: खेल और उत्साह का अद्भुत संगम

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा शहर में अपराध नियंत्रण, मजबूत कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर साप्ताहिक क्राइम मीटिंग आयोजित