MLA रमन अरोड़ा ने किया पिंगला घर का दौरा

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर केंद्रीय हल्के के विधायक रमन अरोड़ा बीती शाम अचानक गुलाब देवी रोड स्थित पिंगला घर पहुंचे। उन्होंने वहां का दौरा किया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने पिंगला घर के प्रबंधक से बात की और स्थिति के बारे जाना। इस दौरान खास तौर पर विधायक रमन अरोड़ा ने पिंगला घर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया ओर अन्य समस्याओं के बारे में भी जाना।

वहीं विधायक ने मौके पर संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या को जल्द ठीक करने के उन्हें सख्त निर्देश दिए और पिंगला घर के प्रबंधक को भी निर्देश दिए कि वहां पर रह रहे लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि पिंगला घर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य का खास तौर पर ख्याल रखा जाए और टाइम पर उनको सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके साथ विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अगर उनको कोई दिक्कत आती है तो सीधा मेरे से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

संस्कृति KMV स्कूल के विद्यार्थी खेलो इंडिया अस्मिता लीग सॉफ्ट टेनिस में बने चैंपियन

जालंधर के इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List…

पंजाब ने केंद्र से 250 करोड़ रुपये के मनरेगा फंड को तुरंत जारी करने की मांग की