MLA रमन अरोड़ा ने कोट रामदास नगर के सरकारी स्कूल में किया नई बिल्डिंग का उद्घाटन

46 लाख के बजट में तैयार होगी नई बिल्डिंग: MLA

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने कोट राम दास नगर में सरकारी हाई स्कूल में नई साइंस लेब,लाइब्रेरी, एटीसी रूम, एसीआर रूम की नई बिल्डिंग के काम का उद्घाटन किया। जिसमें विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि लगभग 46 लाख के बजट से सब कुछ तैयार किया जाएगा, जिसमें साइंस लेब 13.02 लाख, लाइब्रेरी 13.64 लाख, एटीसी रूम 9.55 ला, एसीआर रूम 9.55 लाख में तैयार किया जाएगा। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को काफी फायदा मिलेगा। वहीं विधायक रमन अरोड़ा ने यह भी बताया कि ये स्कूल सेंट्रल हल्के के सबसे बेस्ट स्कूल के नाम से जाना जाएगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा निर्देश से जालंधर सेंट्रल के सभी सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है, जिस से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बढ़िया शिक्षा मिल सके। विधायक अरोड़ा ने साथ ही यह भी कहा कि पंजाब सरकार की अच्छी नीतियों से प्रेरित होकर पंजाब के लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ वार्ड नंबर- 7 से इंचार्ज परवीन पहलवान, सुरिंदर कौर, राजीव जोशी मनप्रीत सिंह प्रिंसिपल, अनीता मैडम स्कूल इंचार्ज, सुखविंदर सिंह, जसविंदर, विजय कुमार, तरलोक चंद, हरकृष्ण कलसी, कमल ढिल्लो, अमर दुग्गल, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, जरनैल कलसी सहित अन्य लोग मौजूद थे।।

Related posts

Daily Horoscope : आज इन राशियों के भाग्य का सूरज होगा उदय

जालंधर: मकसूदां पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित पकड़ा 1 नशा तस्कर

जालंधर : भारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल अस्पताल में DCP ऑपरेशनल का सर्च अभियान, वाहनों को किया जब्त