नाइजीरिया में दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ सैन्य विमान, 32 लोगों की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

राष्ट्रपति ने मृतकों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना

नई दिल्ली: नाइजीरिया में एक दिल को दहलाने वाला बड़ा विमान हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नाइजीरिया में एक वायु सेना का विमान क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों में 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य हैं। ये हादसा ओंडो राज्य के नदी किनारे बसे इग्बोकोंडा शहर में हुआ बतया जा रहा है।

कहा यह भी जा रहा है कि मृतकों में एयर स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन अनेके भी शामिल हैं। नाइजीरिया के एविएशन मिनिस्टर फेस्टस कीयामो के मुताबिक प्लेन एक नियमित मिशन पर देश के आर्थिक केंद्र लागोस जा रहा था। इस दौरान विमान स्थानीय समय अनुसार सुबह करीब 9 बजे रडार से गायब हो गया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक हादसे में 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य मारे गए हैं। वहीं प्लेन क्रैश की सुचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

वहीं हादसे पर दुःख जताते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। उन्होंने पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और हादसे की गहन जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

🚨 आसमान में मचा हड़कंप! 37 हजार फीट से अचानक 28 हजार फीट नीचे आया लंदन-शिकागो विमान

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, घटना के वक्त पंडित सहित मंदिर में मौजूद थे कुछ भक्त

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर राजघाट में PM मोदी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें दी श्रद्धांजलि