मेयर वनीत धीर के पिता विनोद धीर की रस्म क्रिया आज, 4 जनवरी को हुआ था निधन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के मेयर वनीत धीर के पिता विनोद कुमार धीर के निधन के बाद आज 16 जनवरी को उनकी रस्म क्रिया का आयोजन धीर परिवार द्वारा कपूरथला रोड पर मंड गांव के पास स्थित विक्रम रिसोर्ट में किया जा रहा है। रस्म क्रिया का समय दोपहर 1 बजे से 2 30 बजे तक रहेगा।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और राजनेता उपस्थित होंगे। बता दें कि विनोद कुमार धीर को 4 जनवरी दिन रविवार को सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया था।

Related posts

जालंधर में झपटमारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

मानव सहयोग स्कूल में देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 17 अगस्त को छुट्टी का ऐलान