दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: महानगर में बीती रात एक डेयरी शॉप में आग लगने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात एक डेयरी शॉप मेंआग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयनक थी कि उसकी चपेट में आने से दुकान में रखा काफी सामान जलकर रख हो गया है। आग का पता चलने के बाद तुरंत इसकी सुचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
वहीं डेरी में आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया। हालांकि, आग बुझने तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
वहीं दुकान के मालिक का कहना है कि इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखे 2 बड़े कीमती फ्रिज (डीप फ्रीजर) पूरी तरह जलकर खराब हो गए। इसके अलावा डेयरी का स्टॉक, दुकान का काउंटर, फर्नीचर और अन्य जरूरी उपकरण भी आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने बताया कि घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।