जालंधर स्टैंड पर भारी हंगामा, रोडवेज की बस ने अड्डे के बाहर खड़ी कार को मारी टक्कर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर बस स्टैंड के बाहर आज उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब रोडवेज की बस ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला और पिछले हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर के चंद मिनट पहले ही कार सवार बाहर निकला था। वहीं टक्कर के बाद कार के मालिक और बस ड्राइवर के बीच काफी बहस भी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बस ड्राइवर और कार चालक को अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और हादसे की फुटेज की भी जांच की जाएगी। बाकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद इस केस में जिसका कसूर होगा, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक बस स्टैंड के बाहर कार को साइड पर खड़ी कर किसी काम से चला गया था। पंजाब रोडवेज की बस के ड्राइवर ने बस मोड़ने के दौरान ब्रेक नहीं लगाई और उसकी खड़ी कार में टक्कर मार दी। जिसके कारण कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट