पंजाब में 4 साल पूरा होने पर CM मान ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- अमृतसर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को आज पंजाब में 4 साल हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर चंडीगढ़ मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसमें अपनी सरकार के कामकाज का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने सीएम मान के साथ 4 साल बुकलेट को लांच किया और कई बड़े एलान भी किए। मीडिया के सामने सीएम मान ने दवा किया कि इन 4 सैलून में मान सरकार ने चुनाव के समय जनता से किए अधिकतर वादों को पूरा किया है और कई ऐसे काम भी किए गए हैं जिनका उन्होंने एलान भी नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि पंजाब को बहुत देर बाद हॉकी एशिया कप की मेजबानी का मौका मिला है। हॉकी एशिया कप के मुकाबले जालंधर के बल्टन पार्क और मोहाली में होंगे। जिसका फाइनल मुकाबला 21-22 तक हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का नया क्रिकेट मैदान बनाया जाएगा। उनका कहना था कि राज्य में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार निवेश कर रही है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वहीं नशे के खिलाफ जारी जंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और उनकी अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया है और उन्हें ध्वस्त भी किया गया है। सीएम मान ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य से नशा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता।

सीएम मान ने यह भी कहा कि राज्य में लोगों को मुफ्त बिजली देने के फैसले को लेकर शुरुआत में विपक्षियों ने बड़े सवाल उठाए थे, लेकिन सरकार ने जुलाई 2022 से ही यह योजना लागू कर उनका मुंह बंद करवा दिया था। उन्होंने कहा कि आज लगभग 90 प्रतिशत परिवार मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को भी दिन के समय आठ घंटे बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहले कोयले की खान से भी कमीशन खाया जाता था।लेकिन हमारी सरकार आने के बाद हमने अपनी खान चालू कराई, जिससे थर्मल प्लांट चलाकर बिजली संकट को दूर किया गया। संगरूर में मेडिकल कॉलेज बनना था, मगर SGPC ने विरोध कर दिया।

स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं और जल्द ही दो सौ और खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर लाखों लोग मुफ्त उपचार और जांच का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हजारों लोगों का इलाज कराया जा रहा है।

वहीं उन्होंने कृषि और सिंचाई के क्षेत्र पर बोलते हुए बताया कि उनकी सरकार आने से पहले राज्य में नहरों के पानी का उपयोग लगभग 21 से 22 प्रतिशत तक ही सीमित था, जबकि अब यह बढ़कर 70 प्रतिशत से अधिक हो गया है। इसके लिए नहर प्रणाली को मजबूत बनाने पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

वहीं विपक्षियों को घेरते सीएम मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की जाती है, जबकि दूसरी तरफ गुजरात की साबरमती जेल में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रखा गया है और उसे वहां वीआईपी सुविधा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के गैंगस्टरों पर कार्रवाई करने संबंधी बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार न तो गैंगस्टरों को चुनाव में टिकट देती है और न ही उन्हें किसी हलके का प्रभारी बनाती है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब मैं अगर बीजेपी सरकार आई तो यहां धर्मों के नाम पर लड़ाईयां होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब विकास और खेल दोनों क्षेत्रों में नई पहचान बनाएगा।

बता दें कि साल 2022 में AAP को पंजाब 117 में से 92 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर पंजाब में आई थी। इस बड़ी जीत के बाद CM भगंवत मान ने 16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में शपथ लेकर सरकार की शुरुआत की थी।

Related posts

फिरोजपुर मंडल ने शुरू किया विशेष जागरूकता अभियान, प्राइमरी ट्रेनों में ‘रेलवन ऐप’ के स्टीकर लगाकर तेज किया अभियान

बदलाव रैली की ऐतिहासिक सफलता से पंजाब की राजनीति में नए बदलाव के संकेत – राकेश राठौर

मोगा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल: बोले- पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार