जालंधर में बंद की कॉल के चलते बाजार बंद, स्कूल-कॉलजों में छुट्टी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के बरनाला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किये गए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को पंजाब बंद की कॉल है। बंद की कॉल के चलते जालंधर शहर में आज बाजारों में दुकानों के शटर बंद देखने को मिले। कई स्कूल स्कूल कॉलजों ने भी बंद के चलते स्कूलों में सुबह छुट्टी कर दी। बरनाला की घटना के बाद से वाल्मीकि समाज में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों ने आज आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों से एकजुट होकर इस बंद का समर्थन करने और उनके संघर्ष में साथ देने की अपील की है। बंद के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, परिवहन बंद हो सकता है।

बता दें कि यह बंद 22 जुलाई को बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किये लाठीचार्ज को लेकर किया जा रहा है। हालांकि बाद में पंजाब सरकार ने एक्शन लेते हुए बरनाला के DSP को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी वाल्मीकि समाज का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और अब उन्होंने 2 नई मांगें सरकार के सामने रखी हैं।

Related posts

जालंधर बंद को मिला शहरवासियों का समर्थन, दलित समाज ने बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान को लेकर किया प्रदर्शन

आदमपुर में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा, पंजाब रोडवेज की बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

जालंधर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को लेकर अहम मीटिंग, खेलों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा