धन्नोवाली पहुंचे मनोरंजन कालिया ने किया सिक्सर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के द्वितीय दिन का शुभारंभ

जालंधर : जालंधर सेंट्रल स्थित धन्नोवाली में आयोजित सिक्सर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जालंधर सेंट्रल के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने धनोवाली स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों अमन, बलदेश, शमील, बलबीर, भाजपा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदीप, तरलोचन, गोपी, गगन, मिंटू, मन एवं कमल जी के साथ स्टेडियम पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोरंजन कालिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, महासचिव गुरमीत सिंह, वार्ड नंबर 11 से जरनैल सिंह, भवनीत सिंह, आशीष चोपड़ा, रविंदर लाडी, नवीन प्रभाकर सहित अन्य भाजपा नेता एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत