मानव सहयोग सोसाइटी का 22वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं जनरल चेकअप कैंप आयोजित

जालंधर: मानव सहयोग सोसाइटी (रजि.) द्वारा अपना 22वां नि:शुल्क आंखों का जांच एवं जनरल चेकअप कैंप पिंड नौली में आयोजित किया गया। यह कैंप स्व. माता जगीर कौर की मधुर स्मृति में रंधावा फाउंडेशन के सहयोग से स. वतन सिंह स. प्रताप सिंह मेमोरियल हेल्थ केयर सेंटर, पिंड नौली (जालंधर) में लगाया गया।

सोसाइटी पिछले 52 वर्षों से चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रही है। शहर में संचालित चार डिस्पेंसरी तथा एक मोबाइल वैन डिस्पेंसरी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। कैंप के दौरान कुल 493 मरीजों का फ्री चेकअप किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक टेस्ट और दवाइयां भी मुफ्त प्रदान की गईं।

कैंप का आयोजन स. अमरीक सिंह रंधावा द्वारा किया गया। सोसाइटी के महामंत्री श्री विनेश जैन ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सहयोगी संस्थाओं और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

सोसाइटी के प्रधान डॉ. एस.के. शर्मा ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया और कहा कि संस्था जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related posts

Daily Horoscope : वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार का सहयोग मिलेगा

Jalandhar: मंगलवार को दूसरा दर्दनाक ACCIDENT, ढिलवां रोड पर गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

DC वरजीत वालिया ने गेहूं की खरीद का लिया जायजा, लिफ्टिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश