फेस्टिव सीजन में हवाई यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली : फेस्टिव सीजन में हवाई यात्रा करने से पहले जरूर इस खबर को पढ़ लें। क्योकि दिवाली नजदीक आते ही फ्लाइट के टिकटों की कीमतों में बेतहाशा रूप से बढ़ोतरी हुई है। टिकटों की कीमतें लगभग 50 फीसदी बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। क्योंकि डोमेस्टिक एयर फेयर भी 68% तक बढ़ गया है।

ये फेयर कई मेजर रूट्स जैसे दिल्ली- मुंबई, मुंबई- कलकत्ता जैसे बड़े रूट्स पर बढ़ गया है। गौरतलब हैं कि इन शहरों में नवरात्री, दीपावली की ज्यादा धूम होती है, ऐसे में यहां पर किराये में भी इजाफा कर दिया गया हैं। इसका कारण यह भी हैं कि जेट फ्यूल यानी ATF भी लगातार महंगा हुआ है।

फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी टिकटों के सस्ते होने की उम्मीद कम है। लेकिन त्योहारों के बाद यात्रियों की संख्या कम होने से कुछ रूट पर किराये में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बड़ी गिरावट की उम्मीद फिलहाल कम है।

Related posts

राष्ट्रपति मुर्मू ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के चयनित कलाकारों को ललित कला अकादमी में प्रदान किए पुरस्कार

दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए CJP नेता सौरव-आशुतोष रांका, जंतर-मंतर से लिया था हिरासत में

पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति ने दिलाया एक और GOLD, 400 मीटर में बनाया रिकॉर्ड