दोआबा न्यूज़लाइन
स्पेन: स्पेन से एक बड़ी दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार स्पेन के टोलेडो में 2 हाई स्पीड ट्रेनों की जोरदार टक्कर हुई है। स्पेनिश मीडिया के मुताबिक हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मचा गई। घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य चल रहा है ।
वहीं हादसे के तुरंत बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच चलने वाली ट्रेन सेवाएं पूरी तरह रोक दी गईं। घटना स्थनीय समय अनुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। स्पेनिश अखबार एल पाइस के अनुसार एक ही रास्ते पर दो ट्रेनें जा रही थीं तभी एक ट्रेन को पीछे से आ रही दूसरी हाई स्पीड ट्रेन ने टक्कर मार दी।
बताते चलें कि आज के हादसे से 9 महीने पहले भी स्पेन के अंदालूसिया के अदामुज के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई थी। उक्त हादसे में भी 46 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे में इर्यो कंपनी की हाई-स्पीड ट्रेन मालागा से मैड्रिड जा रही थी।