लुधियाना में बड़ा हादसा, पाने-चाबियां बनाने वाली फैक्ट्री में जहरीली गैस Leak, दम घुटने से 3 की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना के आर के रोड चिमा चौक के नजदीक पाने और चाबियां बनाने वाली एक मशहूर फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने के चलते बड़ा धमाका हुआ। हादसे में गैस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि घटना के वक़्त फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर गैस चढ़ने से बेहोश हो गए और कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 2 लोग बाप-बेटा बताए जा रहे हैं। घटना बीती रविवार की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था और सभी मजदूर अपनी-अपनी मशीनों पर काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक फैक्ट्री की एक गैस पाइपलाइन से खतरनाक गैस लीक होनी शुरू गई। देखते ही देखते कुछ मिनटों में जहरीली गैस ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। गैस का असर इतना तेज और जानलेवा था कि वहां मौजूद मजदूरों को संभलने और जान बचाकर भागने तक का मौका नहीं मिल सका। जहरीली गैस के कारण दम घुटने और आंखों में तेज जलन के चलते कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े।

फैक्ट्री में हादसे की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें पहुंच गईं। मौके पर रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत से फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके साथ बेहोश और गंभीर मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने में लगे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि स्थिति कण्ट्रोल में है और हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी गहनता से जांच की जाएगी।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीएम जसलीन भुल्लर ने फ़ैक्ट्री में हुए हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टी की है। वहीं पुलिस सुबह साढ़े 10 बजे सूचना मिली। मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और बेटा अमित और 56 वर्षीय श्री राम के नाम से हुई। मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को निकालने गए थे। इसी दौरान दोनों बाप- बेटा हादसे की चपेट में आ गए।

Related posts

SAD को बड़ा झटका, दाखा से MLA मनप्रीत सिंह अयाली अकाली दल वारिस पंजाब दे में हुए शामिल

केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में मजदूरों के हक में आई कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट स्टेट कमेटी

जालंधर के DC दफ्तर के बाहर महंगाई को लेकर किसानों का प्रदर्शन, पंजाब CM मान सहित PM मोदी का फूंका पुतला