फगवाड़ा में बड़ी वारदात, AAP नेता के घर पर अंधाधुंध Firing , गैंगस्टरों ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन ऊपर ही जाता दिख रहा है। ताजा मामला फगवाड़ा के एक गांव से सामने आया है जहां बीती देर रात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू दरवेश के घर पर 2 मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में कोई भी पारिवारिक सदस्य घायल नहीं हुआ है। हमले के बाद जाते-जाते हमलावरों ने कागज फेंक कर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगकर धमकी दी और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद से परिवार सहित पूरा गांव दहशत में है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद SHO सदर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

वहीं घटना के बारे जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि हमलावरों ने देर रात 1 बजे के करीब वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पिस्टल से करीब 16 राउंड फायर किए, जिनके खोल पुलिस ने मौके से बरामद कर लिए हैं। वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग 45 बोर के पिस्टल की गई है। जो कि आधुनिक पिस्तौल है।

Related posts

मानव सहयोग सोसायटी का थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए महा-अभियान, 8 फरवरी को जुटेगा रक्तदान का सैलाब

घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए जालंधर में सांझ राहत केंद्र का हुआ उद्घाटन

जालंधर AAP नेता मर्डर केस: CCTV फुटेज में दिखे एक्टिवा सवार 2 आरोपी