जालंधर के वेस्ट क्षेत्र में शराब तस्कर राजू चौहान पर बड़ी कार्रवाई, घर से दर्जनों पेटियां जब्त, एक आरोपी काबू

जालंधर : शहर के वेस्ट क्षेत्र में पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी इलाके में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड के दौरान टीम ने एक मकान से भारी मात्रा में शराब बरामद की और मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों के अनुसार, मौके से करीब 50 से 60 पेटियां शराब की बरामद हुई हैं, जिन्हें अवैध रूप से स्टोर किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस गैरकानूनी धंधे में शामिल था और रिहायशी मकान का इस्तेमाल स्टॉक रखने के लिए किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की गई। एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले भी इलाके में जांच की गई थी, लेकिन इस बार बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई है।

वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही नगर निगम को भी सूचना दे दी गई है, ताकि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। जांच एजेंसियां अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं।

Related posts

कैंसर पर विजय का जश्न: अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट, फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर ने कैंसर सर्वाइवर डे पर साहस, उम्मीद और जज़्बे को किया सलाम

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लूट मामले में काबू किया एक आरोपी, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

BREAKING: जालंधर के मशहूर BMS फैशन स्टोर पर दिनदिहाड़े FIRING, 2 बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम