दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, म्यांमार से आई महिला से पकड़ा 997.5 ग्राम सोना

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए गोल्ड स्मगलिंग करती हुई महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक महिला यात्री के पास से करीब 997.5 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत बाजार में इस समय लाखों में बताई है। आरोपी महिला यात्री यांगून म्यांमार से फ्लाइट नंबर 8M 620 के जरिए दिल्ली पहुंची थी।

सूत्रों के मुताबिक उक्त महिला महिला हवाई अड्डे के ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। जबकि यह चैनल उन यात्रियों के लिए होता है, जिनके पास कोई प्रतिबंधित या शुल्क योग्य सामान नहीं होत। लेकिन जब अधिकारियों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। इसके बाद महिला की तलाशी ली गई। तलाशी में सामने आया कि उसने अपने अंडरगारमेंट्स में छह सोने की ईंटें छिपाई हुई थीं। जब इन सोने की ईंटों को निकाला गया, तो उनका कुल वजन 997.5 ग्राम निकला। कस्टम विभाग ने तुरंत इन सोने की ईंटों को सोना कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

Related posts

India AI Impact Summit 2026 में एआई के मानव-केंद्रित भविष्य पर मंथन

जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,दो काबू

जालंधर के अवतार नगर में दूकान में हुई चोरी , दो गिरफ्तार